Download Registration Form
Pay Now

ज्योतिष एवं अध्यात्म प्रभाग

ज्योतिष एवं अध्यात्म प्रभाग में उच्च स्तर की ज्योतिषीय सेवायें तथा आध्यात्मिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। 

ज्योतिषीय सेवायें-
1)  दस वर्षीय भविष्य फल- ग्रहों का प्रभाव निश्चित रूप से जीवन पर पड़ता है और जीवन को प्रभावित भी करता है। ग्रहों के प्रभाव से अन्य दिनों में बहुत कठिन दिखने वाला कार्य कुछ खास समय में काफी आसान दिखने लगता है और ऐसा भी समय आता है जब आसान सा काम कठिन जान पड़ता है। मात्र एक क्षण दूसरे क्षण से बहुत अलग होता है इसी प्रकार एक वर्ष दूसरे वर्ष से बहुत अलग महत्व का होता है। यदि समय के इन महत्वपूर्ण हिस्सों को पहले से पहचाना जा सके तो इसके लिए पहले से योजना बनाकर सक्रीय हो सकते हैं और वो सफलता प्राप्त कर सकते हैं जो समय के प्रभाव की पहचान के अभाव में मुश्किल थी।
दस वर्षीय भविष्यफल काल चक्र की बहुत ही महत्वपूर्ण गड़ना पर आधारित है तथा आने वाले समय पर रौशनी डालता है। इसमें वर्तमान सहित आने वाले दस वर्षों के भविष्यफल को दर्शाया जाता है।
यह हिंदी भाषा में बनाया जाता है, यह प्रिंटेड एवं हस्त लेखन पर आधारित है।

दस वर्षीय भविष्य फल का शुल्क रु. 1500/- (एक हजार पांच सौ रुपये) है। 

 

2) जीवन ग्रन्थ- यह ज्योतिषीय पद्धतियों पर आधारित है तथा सत्रह वर्षों के अनुभवों पर आधारित एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इसके मार्गदर्शन से जीवन को निश्चित रूप से सफलता की ओर अग्रसर करना संभव है और यह कोई छोटी बात नहीं है। जीवन का एक- एक पल बहुत ज्यादा मूल्यवान है और इसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए और जीवन के पलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए सही दिशा निर्देशन की, सही मार्गदर्शन की जरुरत है और इसी उद्देश्य के लिए जीवन ग्रन्थ की रचना की जाती है। जीवन ग्रन्थ का निर्माण करने के लिए इसे बहुत गंभीरता के साथ लिखना पड़ता है और इसमें काफी समय भी लगता है। यह पूरी तरह से हस्त लिखित होता है तथा एक जीवन ग्रन्थ को बनाने में पांच से दस दिन का समय लगता है वह भी तब जबकि प्रतिदिन कम से कम चार घंटे इस पर काम किया जाये।

जीवन ग्रन्थ का शुल्क मात्र रु. 1500/- (एक हजार पांच सौ रुपये) है। 

 

3) नामकरण- यह ज्योतिष की शक्ति पर आधारित वह सेवा है जो कर्म को शीघ्र फलीभूत करती है। संघर्ष तो जीवन में है ही लेकिन संघर्ष इतना ना हो जाये कि वक्त ही निकल जाये, या जितना ज्यादा संघर्ष किया गया है, जितनी मेहनत की गई है उसकी तुलना में बहुत कम उपलब्धि ना हो जाये। ऐसा इसलिए क्योंकि जीवन में सफलताओं या असफलताओं के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण व्यक्ति का नाम भी होता है। कोई नाम किसी व्यक्ति को बहुत शुभ फल देता है तो वही नाम किसी दूसरे व्यक्ति को अशुभ फल भी दे सकता है। अतः किसी व्यक्ति, संगठन आदि का शुभ नामकरण आवश्यक है। नाम का प्रभाव निश्चित रूप से जीवन पर पड़ता ही है।

नामकरण शुल्क रु. 1500/- (एक हजार पांच सौ रुपये) है। 

 

4) शुभ मुहूर्त ज्ञान- किसी श्रेष्ठ कार्य की शुरुआत उस कार्य के लिए श्रेष्ठ समय में करना ठीक वैसा ही है जैसे किसी बीज को सही मौसम में, सही मिट्टी में और सही प्रकार से बो देना। अतः जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही समय का चयन करना बहुत जरुरी है। यदि ऐसा नहीं किया जाये तो वह सफलता हाथ से छूट सकती है जिसके लिए हम प्रयासरत हैं और सम्बंधित काम को पूरा होने में बहुत ज्यादा अवधि लग सकती है और हो सकता है कि इसके बाद भी कार्य उतने अच्छे तरीके से संम्पन्न ना हो जैसे उसके होने की उम्मीद की जानी चाहिए। इसलिए किसी शुभ कार्य का प्रारम्भ शुभ मुहूर्त में ही करना श्रेयष्कर होता है तथा उस कार्य के लिए शुभ पद्धति को अपनाते हुए किया जाना चाहिए। ज्योतिष एवं अध्यात्म प्रभाग शुभ मुहूर्त एवं सम्बंधित महत्वपूर्ण पूजा पद्धति को बताता है।

शुभ मुहूर्त ज्ञान सेवा शुल्क रु. 1500/- (एक हजार पांच सौ रुपये) है। 

 

5) अक्षर और भविष्य- यदि जन्म तिथि आदि की जानकारी ना हो तो अपने नाम के आधार पर भी जीवन/ भविष्य फल जाना जा सकता है। हमारा जो भी नाम है वो नाम हमारे जीवन में अकारण ही नहीं शामिल हुआ है यद्दपि प्रत्येक नाम प्रत्येक व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता है लेकिन व्यक्ति का जो भी नाम है उसके आधार पर भी सही- सही भविष्य कथन करना संभव होता है। इसमें नाम के प्रथम अक्षर तथा सम्पूर्ण नाम का फल निकाल कर भविष्य फल/ जीवन फल का निर्माण किया जाता है। इसके आधार पर जो फल कथन होता है वो जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होता है तथा श्रेष्ट्र मार्गदर्शन देने वाला होता है। यदि जन्म तिथि ना हो तो इसे अवश्य ही बनवाना चाहिए और यदि जन्मतिथि है तो भी इसे बनवाना चाहिए क्योकि इसकी सटीकता मन को छू लेती है और इसका अध्ययन जीवन के कई पहलुओं को उजागर करता है।

इसका शुल्क मात्र रु. 500/- (पांच सौ रुपये) है। 

 

यदि आप उपरोक्त में से कोई सेवा ज्योतिष एवं अध्यात्म प्रभाग से प्राप्त करना चाहते हैं या और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क  कर सकते हैं। 

 

हमारे यहाँ निम्नलिखित आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय ग्रन्थ उपलब्ध हैं-

1. विश्व की अलौकिक साधनाएं -      शुल्क रु. 120/-
2. झर झर झर अमरत झरै-             शुल्क रु. 40/-
3. निखिलेश्वरानंद चिन्तन -              शुल्क रु. 40/-  
4. गुरु संध्या-                                 शुल्क रु. 30/-
5. नारायण सार-                             शुल्क रु. 30/-
6. दुर्लभोपनिषद-                            शुल्क रु. 30/-
7. गुरुदेव-                                     शुल्क रु. 30/-
8. तंत्र साधना-                                शुल्क रु. 30/- 
9. श्मशान भैरवी-                            शुल्क रु. 125/-
10. तंत्रोक्त गुरु पूजन-                      शुल्क रु. 40/-