Download Registration Form
Pay Now
file/event/6c4f3_MartialArts.jpg

प्रशिक्षण

1. कमांडो प्रशिक्षण- 
उद्देश्य : आत्मरक्षा
प्रशिक्षण अवधि : 7 माह से
 9 माह का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण दिवस : सप्ताह में 3 दिन 
प्रशिक्षण घंटे : प्रत्येक प्रशिक्षण दिवस में 3 घंटे प्रतिदिन 
विवरण : यह प्रशिक्षण विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम है
कोई भी युवक अथवा युवती इस प्रशिक्षण में नामांकन करा सकते हैं मगर यह एक कठिन प्रशिक्षण है तथा प्रत्येक प्रशिक्षण दिवस में उपस्थित अनिवार्य है, इसके सभी टेस्ट में भाग लेना तथा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है, अंतिम  परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रत्येक टेस्ट में उत्तीर्ण  होना आवश्यक है अन्यथा अंतिम परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस प्रशिक्षण में प्रवेश लेने हेतु न्यूनतम उम्र सीमा निर्धारित है अतः प्रशिक्षण में प्रवेश लेने हेतु आयु कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। 
प्रशिक्षण शुल्क :  रु. 36,000/-

2. विशेष प्रशिक्षण- 

उद्देश्य : नेशनल डिफेंस ट्रस्ट में राष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रभागीय सचिवों का चयन एवं नियुक्ति। 
प्रशिक्षण अवधि : 3 माह 15  दिन 
विवरण : प्रवेश हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण आवश्यक है। प्रशिक्षण में शामिल होने से पूर्व यह चयन कर लें कि विशेष प्रशिक्षण इनमें से किस पद हेतु आवेदित करना है -
वरिष्ठ प्रशासनिक
 पद, विशेष अधिकारी, प्रभागीय सचिव।  
उत्तीर्ण होने पर विषय विशेष के प्रमाण पत्र के अतिरिक्त विशेष प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा जो की कार्यो की गुणवत्ता के आधार पर नियमानुसार आर्थिक लाभ की गारंटी देता है। 
प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने हेतु अधिकतम दो अवसर दिए जायेंगे दोनों ही बार अनुत्तीर्ण रहने पर नियुक्ति निरस्त हो जाएगी। 

 विशेष प्रशिक्षण का शुल्क रू. 36,000/-  है। 

3. हिन्दी पत्रकारिता में प्रमाण पत्र -

उद्देश्य - हिन्दी पत्रकारिता की शिक्षा देना तथा इस क्षेत्र में रोजगार हेतु मार्गदशन करना ।
अवधि ‘- एक माह
शिक्षा का माध्यम - पत्राचार द्वारा।
विवरण - हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में प्राथमिक लेकिन महत्वपूर्ण जानकारी देने वाला यह शिक्षण कार्यक्रम है। कोई भी व्यक्ति जो पत्रकारिता में रूचि रखता हो लेकिन अभीतक पत्रकारिता का कोई कोर्स नहीं किया हो वह इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं तथा अपना ज्ञान बढा सकते हैं। यह एक पत्राचार कोर्स है अत इसे घर पर रह कर पूर्ण किया जा सकता है। 

नोट - परीक्षा देने के लिए केन्द्र पर आना अनिवार्य है। 
कार्यक्रम शुल्क रू. 300/- है।

4. मानवाधिकार में प्रमाण पत्र -
उद्देश्य - मानवाधिकार की व्यवहारिक जानकारियों से अवगत कराना ।
अवधि - 1 माह

शिक्षा का माध्यम - पत्राचार द्वारा ।
विवरण - मानवाधिकार की शिक्षा में यह कम अवधि का उच्च गुणवत्ता युक्त कोर्स है। इसके माध्यम से दैनिक जीवन में अपने और दूसरों के मानवाधिकार हनन के विरूद्ध कार्य कर सकते हैं। यह प्रेक्टिकल जानकारियों पर आधारित है। किसी भी आयु के लोग इसमें प्रवेश कर सकते हैं तथा शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। 
शुल्क - रु. 300/- है।
नोट - परीक्षा देने के लिए केन्द्र पर आना अनिवार्य है।

5. पशु सुरक्षा कानून में प्रमाण पत्र - 
उद्देश्य - पशु सुरक्षा कानून की जानकारी देना तथा पशुओं की सुरक्षा के प्रति जागरुक करना।
अवधि - 1 माह
शिक्षा का माध्यम - पत्राचार द्वारा ।
विवरण - यदि आप पशुओं की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं तो यह शिक्षा कार्यक्रम आवश्यक कानूनों से अवगत कराता है। किसी भी आयु और शैक्षिक योग्यता के व्यक्ति इसमें प्रवेश ले सकते हैं।
शुल्क - रु. 300/- है।
नोट - ज्यादा जानकारी के लिए नेशनल डिफेंस ट्रस्ट के राष्ट्रीय मुख्यालय पर संपर्क करें।

6. अपराध कानून में प्रमाण पत्र -
उद्देश्य - भारतीय अपराध कानून की जानकारी देना ।
अवधि - 3 माह
शिक्षा का माध्यम - पत्राचार द्वारा ।
विवरण - यह शिक्षा कार्यक्रम भारतीय अपराध कानूनों पर आधारित है तथा इस क्षेत्र में प्रभावशाली जानकारी उपलब्ध कराता है। आज के समय में अपराध कानून की जानकारी रखना अति आवश्यक है। यह अपराध की रोकथाम तथा स्चयं अपराधों का शीकार होने से बचने में सहयोगी है तथा यदि हमारे साथ कोई अपराध घटित हो जाय तो इसके प्रति कानूनी कार्यवाही करने का एक मार्ग प्रशस्त होता है। इस शिक्षा कार्यक्रम का शुल्क रु. 1000/- है।
नोट - परीक्षा देने के लिए केन्द्र पर आना अनिवार्य है।

7. अक्षर और भविष्य (ज्योतिषीय प्रशिक्षण)-

उद्देश्य- ज्योतिष विद्या पर आधारित उच्च स्तरीय ज्ञान देना।  
प्रशिक्षण अवधि- एक वर्ष 

विवरण- यह एक अद्द्भुत शिक्षा कार्यक्रम है जो कि ज्योतिषीय विद्या पर आधारित है। इसकी विशेषता यह है कि इस प्रशिक्षण में सफल व्यक्ति किसी के भी नाम के आधार पर उसके विषय में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें धारा प्रवाह बोल सकते हैं/ बता सकते हैं और उसके जीवन की भलाई के लिए जानकारी दे सकते हैं, मार्गदर्शन कर सकते हैं वर्तमान तथा आने वाली परेशानियों के निदान के लिए आध्यात्मिक उपाय बता सकते हैं और इस प्रकार से अनेकों लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर सकते हैं। करियर, शादी, शिक्षा, श्रेष्ठ काल, निर्बल काल, स्वास्थ्य, सफलता आदि पर आधारित जीवन फल बता सकते हैं। 

इसके लिए नियमित रूप से केंद्र पर आना अनिवार्य है। 
शुल्क रु. 36,000/-  है।